गाजीपुर, अप्रैल 30 -- दिलदारनगर। थाना क्षेत्र के महना कलां गांव में चुनावी रंजिश को लेकर दबंगों द्वारा घर में घुसकर मारपीट की गई। मामले में पीड़ित ने कोर्ट में आवेदन दाखिल किया है। जानकारी के अनुसार, महना कलां निवासी औरंगजेब ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि गांव के ही बृजेश पाण्डेय और उनके सहयोगी लंबे समय से दबंगई करते हैं और चुनावी रंजिश रखते हैं। आरोप है कि 22 नवंबर 2025 की दोपहर करीब 3 से 3:30 बजे के बीच औरंगजेब अपने पट्टीदार अरमान के साथ दिलदारनगर बाजार से घर लौट रहे थे। महना चट्टी के पास पहले से मौजूद आरोपियों ने देखते ही गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर सभी आरोपित लाठी-डंडा, तलवार और लोहे की रॉड लेकर दोनों पर हमला करने दौड़ पड़े। घटना के बाद परिजनों ने घायलों का इलाज कराया और थाने में सूचना दी। पीड़ित ने आर...