सहारनपुर, अप्रैल 27 -- सहारनपुर। देहात कोतवाली क्षेत्र में ग्राम प्रधान पति पर दूसरे पक्ष के लोगों ने हमला कर घायल कर दिया। आरोप है कि चुनावी रंजिश में हमला किया गया है। वहीं, दूसरे पक्ष ने भी मारपीट करने का आरोप लगाया है। एक पक्ष के लोगों ने पुलिस पर कार्रवाई न करने और जिला अस्पताल में ईलाज न किए जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। बाद में जिला अस्पताल में घायल प्रधान पति का ईलाज किए जाने पर मामला शांत हुआ। पुलिस ने दोनों पक्षों का मेडिकल कराकर जांच शुरू कर दी है। देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चंदरौली के प्रधान पति शाह फैसल अपने साथी मोहम्मद नदीम के साथ सुबह करीब 10:30 बजे किसी कार्य से गांव से बाहर जा रहे थे। इसी दौरान गांव से बाहर निकलते ही कुछ लोगों ने उन पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि शाह फैसल से कुछ लोगों की चुनावी रंजिश थी, ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.