बस्ती, मार्च 16 -- बस्ती, निज संवाददाता। मुंडेरवा पुलिस ने कुरियार गांव में चुनाव की रंजिश को लेकर मारपीट की घटना में पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इसी गांव की कुसुम पत्नी मथुरा का आरोप है कि 12 मार्च की रात करीब साढ़े दस बजे उनके पति मथुरा अपनी मां की दवा देने के लिए गांव वाले घर पर गए थे। आरोप है कि तभी पुरानी चुनावी रंजिश को लेकर गांव के ही विपक्षियों ने उनके पति को अपशब्द कहते हुए सरिया व लाठी-डंडे से मारापीटा, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई और वे बेहोश हो गए। बीच-बचाव में आए रामजनम को मारापीटा। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर इसी गांव के रमेशचंद्र, मल्लू, निखिल, दिलीप और दीपक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मुकदमे की जांच एसआई जावेद खान को सौंपी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...