बदायूं, मार्च 13 -- कुंवरगांव। जिला पंचायत चुनाव को लेकर ग्रामीण राजनीति गरमाने लगी है। बुधवार रात कुंवरगांव थाना क्षेत्र के गांव दुगरैया में दो चुनावी गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गई। विवाद की शुरुआत सोशल मीडिया पोस्ट और स्टेटस पर एक-दूसरे के खिलाफ की गई छींटाकशी से हुई, जिसने बाद में मारपीट का रूप ले लिया। मौजूदा जिला पंचायत सदस्य के समर्थक दिलदार का आरोप है कि रात करीब 9 बजे दूसरे पक्ष के प्रत्याशी चांद मियां और उनके भाइयों ने उसे घेरकर मारपीट की। विवाद के बाद दोनों पक्ष भारी संख्या में समर्थकों के साथ थाने पहुंचे और एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल सात लोगों को हिरासत में ले लिया।गुरुवार सुबह राजनीतिक हस्तक्षेप के बाद दोनों पक्षों के बीच लिखित समझौता हो गया। थाना प्रभारी राजेश कुमार कौशिक ने बताय...