काशीपुर, मार्च 12 -- काशीपुर संवाददाता। एक व्यक्ति ने पांच लोगों पर चुनावी रंजिश के चलते जानलेवा हमला कर घायल करने का आरोप लगाया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज किया है। ग्राम गुलडिया निवासी जावेद पुत्र बुनियाद अली ने आईटीआई कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी। बताया कि गांव के ही इसराइल पुत्र अब्दुल अजीज तथा उसके परिजन उससे चुनावी रंजिश रखते हैं। कहा कि बीते 10 मार्च की दोपहर 12 बजे वह गांव में बन रही सड़क बनने के दौरान वहां गया था। जहां इसराइल ने फोन कर अपने पुत्र अफरीदी, मोहम्मद सैफ, नावेद पुत्र उमर, सुहेल पुत्र इदरीस को मौके पर डंडे व लोहे की रॉड लेकर बुला लिया। आरोपियों ने जान से मारने की नियत से उस पर हमला कर दिया तथा उसे मरा जानकर छोड़ गए। बाद में गांव के लोग उसे सरकारी अस्पताल ले गए। जहां पर उसकी गंभीर हालत होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.