फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 30 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। चुनावी रंजिश के चलते घेरकर गोलियां बरसायी गयी थीं। मतदेय स्थल पर धमकी दी गयी थी और मौका मिलते ही बाद में हमला कर दिया गया था। कमालगंज थाने के पेरी गांव निवासी छविनाथ और उसके भाई कश्मीर को आजीवन कारावास की बुधवार को अदालत ने सजा सुनायी है। घटना के पीछे के कारणों का पता चला तो चुनावी रंजिश निकलकर सामने आयी। खलासपुर जरारी गांव निवासी मतीन हुसैन ने 23 साल पहले जो घटना हुयी थी उसकी कमालगंज थाने में उसी दौरान रिपोर्ट भी दर्ज करायी थी। इसमें कहा था कि उसका भाई अलाउद्दीन भी गोली से घायल हुआ था। मतीन के वकील जियाउद्दीन सिददीकी ने बताया कि वर्ष 2002 के विधानसभा चुनव के दौरान दरौरा पोलिंग पर कहासुनी हो गयी थी। इसमें आरोपितों ने अलाउददीन को धमकी दी थी। इसी के चलते यह घटना हुयी। अलाउद्दीन पर ही ह...