हरदोई, जनवरी 7 -- संडीला। अधिवक्ता समिति की नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर होने वाले चुनाव को लेकर कचहरी परिसर पूरी तरह चुनावी रंग में रंग गया है। सुबह से शाम तक प्रत्याशी अधिवक्ताओं के बस्तों पर पहुंचकर समर्थन और सहयोग मांग रहे हैं। वहीं, सुबह और देर शाम अधिवक्ताओं के आवासों पर भी दस्तक देकर अपने पक्ष में मतदान की अपील कर रहे हैं। अधिवक्ता समिति के चुनाव में कुल चार पदों पर मतदान होना है, जबकि शेष पदों पर प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। मतदान आगामी 09 जनवरी को संपन्न होगा और उसी दिन चुनाव परिणामों की घोषणा भी की जाएगी। चुनाव को लेकर कचहरी परिसर में खासा उत्साह और रौनक देखने को मिल रही है। अधिवक्ता संघ के सर्वाधिक प्रतिष्ठित अध्यक्ष पद के लिए इस बार त्रिकोणीय मुकाबला होने जा रहा है। इस पद पर देवीशरण सिंह, मोहम्मद नसीम खां और हरि...