लखनऊ, अप्रैल 8 -- UP News: चुनावी शोर इन दिनों भले ही बंगाल, असम सहित पांच राज्यों में सुनाई दे रहा हो, मगर यूपी में भी योगी सरकार ने चुनावी बिगुल फूंक दिया है। मंगलवार को जिस तरह सरकार ने अवध से लेकर ब्रजभूमि तक लोक मंगल की योजनाओं से जुड़ी सौगातों की बौछार की, वो इसी ओर इशारा करती है। सुबह राजधानी में युवाओं, महिलाओं, कर्मचारियों को तोहफे देने के साथ दलितों को साधने का भी बड़ा दांव चला गया। वहीं शाम को ब्रज में विकास की चासनी में पगे सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के एजेंडे को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने धार दी। सियासत में संकेतों का खासा महत्व है और भाजपा इस खेल की माहिर। पार्टी ने अपने 47वें स्थापना दिवस से सूबे में चुनावी शंखनाद कर दिया है। इसी कड़ी में यूपी के लिए मंगलवार का दिन बेहद खास रहा। कैबिनेट के कई छोटे-छोटे फैसलों से बड़े सियासी स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.