प्रयागराज, अप्रैल 8 -- प्रयागराज। भाजपा महानगर के पदाधिकारियों एवं मंडल अध्यक्षों की बैठक बुधवार को सिविल लाइंस स्थित पार्टी कार्यालय में हुई। महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ता बूथ स्तर पर सक्रिय हो जाएं। अब संगठन पूरी तरह से चुनावी मोड में है और सभी अभियानों-कार्यक्रमों की निगरानी सीधे हाईकमान से हो रही है, इसलिए कार्यकर्ता पूरी मेहनत व लगन से लग जाएं। 16 व 17 अप्रैल को सभी मंडलों के शक्ति केंद्र प्रभारियों, सेक्टर संयोजकों व बूथ समितियों का सत्यापन किया जाएगा। 14 अप्रैल को बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर 13 अप्रैल को सभी मंडलों में बाबा साहेब के प्रतिमा स्थल पर साफ सफाई व दीप प्रज्वलन का कार्यक्रम किया जाएगा। महानगर इकाई इलाहाबाद हाईकोर्ट चौराहा स्थित अंबेडकर प्रतिमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.