कोडरमा, फरवरी 15 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। झुमरीतिलैया में ट्रैफिक जाम की समस्या निरंतर विकराल रूप लेती जा रही है। शहर की मुख्य सड़कों से लेकर स्टेशन रोड तक हर दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। नियमों की अनदेखी, अतिक्रमण और प्रशासनिक ढिलाई ने आमजन का जीना मुश्किल कर दिया है। स्थिति यह है कि सुबह से शाम तक कहीं भी निर्बाध आवागमन संभव नहीं रह गया है। निराशाजनक तो यह है कि शहरवासियों की जान खाने वाला यह संकट अब चुनावी मुद्दों के दायरे से भी बाहर हो गया है। झुमरीतिलैया में जाम का संकट का हाल यह है कि अब सभी ने इसे अपनी नियति मान लिया है। अब सभी को लगने लगा है कि इसका समाधान निकल ही नहीं सकता। हद तो यह भी है अभी चुनावी दौर जारी है, लेकिन किसी भी प्रत्याशी की जुबान पर इस के समाधान का कोई वादा तक नहीं है। काम का होना या हो पाना या करवाना अथवा करवा...