अलीगढ़, मार्च 15 -- जल संकट अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। नगर निगम के चुनाव के दौरान जनप्रतिनिधि अपने फायदे के लिए गांव को शहर में शामिल करा देते हैं। गांव शहर बन जाएगा ऐसा कहकर गांव को शहरी क्षेत्र का हिस्सा कागजों में दर्ज करा देते हैं। लेकिन गांव को न तो शहर का लाभ मिल पाता है और नहीं गांव का। नगर निगम में तीन साल पहले शामिल कराए गए 34 गांवों में अभी तक पेयजल के इंतजाम अधूरे हैं। कुछ नवविस्तारित वार्डों में पानी पहुंच रहा है तो कुछ को इंतजार है।नगर निगम का क्षेत्रफल 2022 से पहले 60 किलो स्क्वायर मीटर था जो अब बढ़कर 115 के आसपास पहुंच गया है। वार्ड 70 थे जो अब 90 हो गए हैं। आबादी अनुमानित साल 2022 में 10 से 12 लाख थी जो अब 15 लाख हो गई है। नगर निगम का क्षेत्रफल व दायरा लगातार बढ़ रहा है। लेकिन उसके मुताबिक इंफ्रास्ट्रक्चर नहीं बढ़ पा रहा है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.