रांची, अक्टूबर 4 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। आम आदमी पार्टी की रांची इकाई ने रविवार को जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से फिरायालाल चौक तक शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार और निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों पर चिंता जताई। प्रदेश सचिव प्रीतम मिश्रा ने कहा कि मतदाता सूची, चुनावी पारदर्शिता और लोकतांत्रिक संस्थाओं की निष्पक्षता पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। पार्टी ने सूची में नाम जुड़ने-हटने और कथित वोट चोरी के आरोपों पर निर्वाचन आयोग से स्पष्ट एवं सार्वजनिक जवाबदेही मांगी। पार्टी नेता प्रभात शर्मा ने कहा कि लोकतंत्र की बुनियाद मतदाता और उसका मत है, इसलिए हर योग्य नागरिक का नाम सूची में सुरक्षित रहना और सभी दलों के प्रति समान व्यवहार जरूरी है। मौके पर सूबेदार एसएन सिंह, राजेश लिंडा, मेवा लकड़ा,...