नई दिल्ली, मार्च 24 -- अगले साल उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसको लेकर सियासी सरगर्मियां किस हद तक बढ़ चुकी हैं, इसका पता समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा की गई नई घोषणा से चलता है। उन्होंने रविवार को महिलाओं को सम्मानित किया और उनके सशक्तीकरण पर जोर देते हुए कई एलान किए। उन घोषणाओं में से एक था- महिलाओं के लिए पेंशन। उन्होंने कहा कि अगर सूबे में सपा की सरकार बनी, तो महिलाओं को सालाना 40 हजार रुपये पेंशन दिए जाएंगे। यह आर्थिक सहायता केवल एक राजनीतिक वायदा नहीं है, बल्कि आने वाले चुनावी परिदृश्य को बदलने में भी सक्षम है। मुमकिन है, अब विभिन्न पार्टियों के बीच लोक-लुभावन घोषणाओं की प्रतिस्पर्द्धा और तेज हो जाए। बहरहाल, भारत की चुनावी राजनीति में पिछले कुछ वर्षों से यह प्रवृत्ति स्पष्ट रूप से उभरी है कि प्रत्यक्...