हल्द्वानी, सितम्बर 10 -- हल्द्वानी। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने प्रदेश सरकार पर शहीद सैनिकों की वीरांगनाओं के सम्मान के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाया है। उन्होंने मांग की कि शहीद सैनिक एवं अर्धसैनिक परिवारों की वीरांगनाओं को 10 लाख रुपये की एकमुश्त अनुग्रह अनुदान राशि तत्काल दी जाए। बल्यूटिया ने कहा कि वर्ष 2014 में तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने शासनादेश जारी कर शहीद परिवारों के लिए 10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि का प्रावधान किया था। इसमें छह लाख रुपये वीर नारी और चार लाख रुपये माता-पिता को देने की व्यवस्था थी। माता-पिता के जीवित नहीं होने पर पूरी राशि वीर नारी को देने का प्रावधान था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...