चम्पावत, जून 12 -- सतीश जोशी, चम्पावत। पाटी नगर पंचायत चुनाव के खर्चे का मिलान कार्य 15 जून से शुरू होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि निर्वाचन लड़ने वाले सभी प्रत्याशियों के चुनावी खर्च की निगरानी के लिए राज्य निर्वाचन आयोग के आदेश के क्रम में व्यय लेखा पंजिका की जांच का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। नगर पंचायत पाटी के समस्त उम्मीदवारों के निर्वाचन व्यय लेखे की जांच के लिए उप कोषागार पाटी को आधिकारिक स्थान नियत किया गया है। साथ ही सभी प्रत्याशियों को आगामी 15 से लेकर 30 जून तक की निर्धारित अवधि में व्यय लेखे की जांच करानी होगी। यह भी पढ़ें- बिहार में पंचायत चुनाव को लेकर बड़ा फैसला, पहली बार सभी पदों पर EVM से होगी वोटिंग; जानें कब आएगा गजट? --

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...