मिर्जापुर, अगस्त 31 -- चुनार, हिन्दुस्तान संवाद। चुनार नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के लोग गंगा के जलस्तर में हो रही वृद्धि से संभावित बाढ़ को लेकर चिंतित है। गंगा के तटवर्ती इलाके में फिर से बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। चुनार के बालू घाट पर निर्माणाधीन सीढ़ियां गंगा के जलस्तर में वृद्धि से डूब गई हैं। इसी तरह गंगा के जलस्तर में वृद्धि जारी रही तो ग्रामीण इलाकों में गंगा का पानी घुसना शुरु हो जाएगा। खेतों में बोई गई मिर्च मक्का, मूंगफली तिल्ली, मूंग, अरहर उड़द, बाजरा, कोहड़ा, लौकी, नेनुआ और हरा चारे आदि डूब जाएगा। तहसीलदार इवेंद्र कुमार ने बताया कि सभी बाढ़ चौकियों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। यह भी पढ़ें- अदलपुरा शीतला धाम गंगा घाट पर चढ़ा बाढ़ का पानी राजस्व विभाग कि टीम को 24 घंटे सक्रिय रहने का निर्देश दिया गया है। शीतला धाम चौक के करीब ...