चुनार पुल से गंगा में युवक ने लगाई छलांग, नाविकों ने बचाया
मिर्जापुर, मई 14 -- चुनार। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के मेड़िया गांव के पास बुधवार शाम पुल से एक युवक ने गंगा में छलांग ली। पुल के नीचे मौजूद नाविकों ने डूब रहे युवक को सुरक्षित बचा लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चुनार में भर्ती कराया है। युवक ने पारिवारिक कलह में आत्मघाती कदम उठाया है। सुल्तानपुर जिले के गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के कटका गांव निवासी 38 वर्षीय सबलू कुरैशी बुधवार शाम किसी तरह मिर्जापुर के चुनार पहुंचा, जहां से मेड़िया गांव के पास पुल पर आया। पुल पर कुछ देर इधर-उधर घूमने के बाद गंगा में छलांग लगा दी। युवक के गंगा में छलांग लगाते ही आसपास के लोग पहुंच गए। शोर मचाने लगे। वहीं पुल के नीचे मौजूद नाविकों भी नाव से गंगा में डूब रहे युवक के पास पहुंच गए। नाविकों ने डूब रहे युवक को सुरक्षित बचा लिया। यु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.