चुनार पुल पर जाली लगवाने के लिए डीएम ने दिए निर्देश
मिर्जापुर, मई 13 -- मिर्जापुर। डीएम पवन कुमार गंगवार ने चुनार गंगा घाट पुल पर सुरक्षा जाली लगवाने के लिए लोक निर्माण विभाग के सीडी-2 के अधिशासी अभियंता जनार्दन सिंह यादव को मंगलवार को कड़े शब्दों में निर्देश दिया है। उन्होंने कहा है कि तत्काल ठेकेदार से अनुबंध कर जाली लगवाने का कार्य शूरू करा दिया जाए, जिससे चुनार घाट पुल से खुदकुशी की घटनाओं पर नियंत्रण किया जा सके। इसके अलावा ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए आसपास के लोगों को भी जागरूक करने का निर्देश दिया है। कहा है कि लोगों को जागरूक कर ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए प्रयास किया जाए। चुनार गंगा घाट पुल से सोमवार को मंगरहा गांव निवासी बीए के एक छात्र ने गंगा में कूद कर जान दे दी थी। इस पुल से अबतक दर्जन भर लोग खुदकुशी कर चुके हैं। क्षेत्रीय विधायक अनुराग सिंह के अनुरोध पर प्रदेश सरकार ने दो माह ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.