मिर्जापुर, मई 30 -- मिर्जापुर। चुनार पक्का पुल पर सुरक्षा जाली लगवाने के लिए लोक निर्माण विभाग ने विंध्य कंस्ट्रक्शन कंपनी को नामित किया है। यह कंपनी चुनार पुल पर सुरक्षा जाली लगवाएगी। शासन से फाइनेंशियल बिड खोले जाने के बाद अधिशासी अभियंता ने शुक्रवार को कार्यदायी संस्था को नामित कर दिया। अवर अभियंता अमरनाथ ने बताया कि पुल पर जाली लगाए जाने के लिए शुक्रवार को सर्वे का कार्य करा लिया गया है। इस दौरान नामित कंस्ट्रक्शन कंपनी के कर्मचारी भी साथ थे। शासन से चुनार पक्का पुल पर सुरक्षा जाली लगवाने के लिए लोक निर्माण विभाग के सीडी-2 को 90 लाख रुपये दो माह पूर्व मिले थे। यह भी पढ़ें- निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित प्रकरणों से डीएम नाराज जाली लगवाने के लिए टेंडर कराने के बाद फाइनेंशियल बिड भी खोल दी गई थी। अधिशासी अभियंता जनार्दन सिंह यादव ने शुक्रव...