चुनार पुल पर जाली लगवाने के लिए कराया जाएगा सर्वे
मिर्जापुर, मई 26 -- मिर्जापुर। चुनार पक्का पुल पर सुरक्षा जाली लगवाने का रास्ता साफ हो गया है। शासन से फाइनेंशियल बिड खोले जाने के बाद अब अधिशासी अभियंता ने अवर अभियंता को पुल पर जाली लगवाने के लिए सर्वे कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। अधिशासी अभियंता जनार्दन सिंह यादव ने बताया कि अवर अभियंता और ठेकेदार को सुरक्षा जाली के लिए सर्वे करने का आदेश दे दिया गया है। सर्वे रिपोर्ट मिलने के बाद जाली लगवाने का कार्य शुरू करा दिया जाएगा। शासन से चुनार पक्का पुल पर सुरक्षा जाली लगवाने के लिए बीते मार्च महीने में लोक निर्माण विभाग के सीडी-2 को 90 लाख रुपये मिले थे। शासन के निर्देश पर सोमवार को फाइनेंशियल बिड खोल दी गई। इसी के साथ ही पुल पर सुरक्षा जाली लगवाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अधिशासी अभियंता ने बताया मंगलवार को अनुबंध पत्र भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.