मिर्जापुर, जून 1 -- मिर्जापुर। चुनार गंगा घाट पर बने पुल पर सुरक्षा जाली लगवाने का कार्य सोमवार से शुरू हो सकता है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता ने कार्यदायी संस्था के ठेकेदार को तत्काल जाली लगवाने का कार्य शुरू कराने का निर्देश दिया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि किसी भी दशा में जाली लगवाने के कार्य में विलंब न होने पाए, अन्यथा टेंडर निरस्त कर दिया जाएगा। खुदकुशी प्वाइंट साबित हो रहे चुनार गंगा घाट पर बने पुल पर सुरक्षा जाली लगवाने के लिए शासन ने बीते अप्रैल महीने में लोक निर्माण विभाग को 90 लाख रुपये दिए गए थे। लोक निर्माण विभाग के सीडी-2 के इंजीनियरों ने पुल पर जाली लगवाने के लिए प्रक्रिया इतनी लंबी कर दी कि अबतक सुरक्षा जाली नहीं लग पाई। एक सप्ताह पूर्व जब मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार ने अधिशासी अभियंता जनार्दन सिंह यादव को ...