चुनार पक्का पुल पर आज से लग सकती है सुरक्षा जाली
मिर्जापुर, जून 18 -- मिर्जापुर। चुनार पक्का पुल पर गुरुवार से सुरक्षा जाली लगाने का कार्य शुरू हो सकता है। पुल के लिए सुरक्षा जाली तैयार कराने का कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है, जिसे एक-दो दिन में ही पूरा करा लिया जाएगा। ऐसे में कार्यदायी संस्था के अवर अभियंता और ठेकेदार ने बताया कि गुरुवार से ही पुल पर जाली लगाने का कार्य भी शुरू कराया जा सकता है, जिससे पुल से हो रही खुदकुशी की घटनाओं पर नियंत्रण किया जा सके। पुल पर जाली लग जाने से वाहन चालकों के लिए सुरक्षा व्यवस्था भी मजबूत हो जाएगी। अवर अभियंता अमरनाथ जायसवाल और सुरक्षा जाली तैयार करा रहे ठेकेदार सुनील कुमार जायसवाल ने बताया कि पुल के दोनों तरफ 800 मीटर लंबी जाली लगाई जानी है। यह भी पढ़ें- शृंग्वेरपुर के सिक्स लेन ब्रिज पर लगी फसाड लाइट अबतक सात सौ मीटर लंबी जाली का निर्माण कार्य पू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.