मिर्जापुर, मार्च 22 -- मिर्जापुर। अब चुनार-चोपन रेल मार्ग पर सौ किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेनों का संचालन किया जा सकेगा। रेलवे ने चुनार-चोपन रेलमार्ग पर वर्ष 1953 में स्टील के गार्डर से बनाए गए पुल का नवीनीकरण कर दिया। लगभग 73 वर्ष पुराने पुल के स्थान पर नई तकनीक के प्री स्ट्रेस्ड कंक्रीट गार्डर स्लैब में परिवर्तित कर नया पुल बनाया गया है। अबतक इस रेल मार्ग पर मात्र 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेनों का संचालन हो पा रहा था। पुल के नवीनीकरण से अब सौ किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेनों का संचालन किया जा सकेगा। रेलवे ने यह ब्रिज ब्रॉड गेज मेन लाइन (बीजीएमएल) लोडिंग के आधार पर बनवाया था। बीजीएमएल लोडिंग एक ऐसा मानक है जिसे भारतीय रेलवे के पुलों के लिए डिज़ाइन किया गया है। इस डिजाइनिंग को वर्ष 1926 में रेलवे ने अपनाया था। वर्तमान मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.