चुनार की खुशबू बनीं चार्टर्ड अकाउंटेंट
मिर्जापुर, जून 26 -- चुनार, हिन्दुस्तान संवाद। चुनार की होनहार बेटी खुशबू सोनी ने चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) की परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। गुजरात के सूरत से परीक्षा देने वाली खुशबू ने 19वीं रैंक हासिल की है। मोची टोला चौक बाजार निवासी व्यवसायी श्याम सेठ की पुत्री खुशबू ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों के मार्गदर्शन और कड़ी मेहनत को दिया। उन्होंने कहा कि छोटे शहर से भी बड़े सपने पूरे किए जा सकते हैं।खुशबू की सफलता पर विधायक अनुराग सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष मंसूर अहमद, बचाऊ लाल सेठ, विवेक सिंह, गौतम बाबू जायसवाल समेत कई लोगों ने उन्हें बधाई देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.