गुड़गांव, मार्च 23 -- गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। रामपुरा गांव में पति ने अपनी ही पत्नी की बेरहमी से गला दबाकर हत्या कर दी। मामूली घरेलू विवाद के बाद पति ने वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने अपने साले की पत्नी को फोन कर हत्या के बारे में जानकारी दी। खेड़की दौला थाने में पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक महिला की पहचान 26 वर्षीय रश्मि के रूप में हुई है, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के रूपपुर गांव की रहने वाली थी। रश्मि का विवाह सात साल पहले कन्नौज के ही निवासी सुनील कुमार के साथ हुआ था। सुनील गुरुग्राम की एक निजी कंपनी में कार्यरत था और अपनी पत्नी व चार साल की बेटी के साथ रामपुरा में रह रहा था।पड़ोसियों और परिजनों के अनुसार सामने आया कि पिछले कुछ समय से पति-पत्नी के बीच अक्सर अनबन रहती थी। रविवार की रात भी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.