घाटशिला, मार्च 10 -- गालूडीह। चुडिंदा पंचायत भवन में शहीद सुनील महतो और प्रभाकर महतो की स्मृति में उड़ीसा गोड़ा संरक्षण समिति के द्बारा एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। ब्रह्मानंद बल्ड बैंक की टीम के सहयोग से आयोजित शिविर में ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओ ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। रक्तदाताओं को समिति ने सर्टिफिकेट और हेलमेट दिया गया। समिति की लोगों ने बताया कि शहीद सुनील महतो और प्रभाकर महतो की स्मृति में कई कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है, जिसमें लोग बढ़चढ़ कर भाग लेते हैं। समिति के सुनील गोराई ने बताया कि मंगलवार से दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। जिसमें कई टीमें भाग ले रही हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...