रुडकी, मार्च 15 -- क्षेत्र के चुड़ियाला गांव में बिना अनुमति के आम के फलदार पेड़ों को काटने का गंभीर मामला सामने आया है। उद्यान विभाग की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उद्यान सचल केंद्र इकबालपुर के प्रभारी सचिन राठी ने भगवानपुर थाने में तहरीर देकर बताया कि चुड़ियाला गांव में नियमों को ताक पर रखकर आम के करीब 20 फलदार पेड़ों का कटान किया गया है। आरोप है कि पेड़ों के कटान के लिए विभाग से कोई अनुमति नहीं ली गई थी, जो कि नियमों का उल्लंघन है। पुलिस ने उद्यान प्रभारी की शिकायत पर अज्ञात लोगों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।उप निरीक्षक हुकुम सिंह ने बताया कि मौके का मुआयना किया जा रहा है और तहरीर के आधार पर दोषियों की पहचान कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फलदार पेड़ों के इस अवैध कटान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.