रामगढ़, मई 15 -- रामगढ़, एक प्रतिनिधि। रामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत चुट्टूपालू घाटी में शुक्रवार को हुए भीषण सड़क हादसे में मछली लदे ट्रक के चालक की मौत हो गई। जबकि खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और सड़क पर मछलियां बिखर गईं।

दुर्घटना का विवरण मिली जानकारी के अनुसार मछली लदा ट्रक एपी 16 टीई 6607 रांची से रामगढ़ की ओर आ रहा था। इसी दौरान चुट्टूपालू घाटी स्थित गड़के मोड़ के निकट ट्रक ने आगे चल रहे किसी अज्ञात वाहन में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक का केबिन बुरी तरह दब गया और चालक व खलासी उसमें फंस गए। हादसे के बाद अज्ञात वाहन मौके से फरार हो गया।

स्थानीय लोगों की राय स्थानीय लोगों के अनुसार ट्रक की टक्कर किसी बड़े मालवाहक वाहन जैसे ट्रेलर...