चुट्टूपालू घाटी में ब्रेक फेल ट्रेलर ने महिला चिकित्सक की कार को कुचला
रामगढ़, जुलाई 31 -- रामगढ़, एक प्रतिनिधि। जिले की चुट्टूपालू घाटी में गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ। ब्रेक फेल होने के बाद ट्रेलर संख्या एनएल 01 एन 7307 ने पीछे से एक ट्रक और कार संख्या जेएच 01 सीएक्स 1775 को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया और कार दो भारी वाहनों के बीच पूरी तरह दब गई। हादसे के बाद कार में सवार महिला चिकित्सक डॉ. अनिता कुमारी और चालक निशांत करमाली करीब दो घंटे से अधिक समय तक वाहन के अंदर फंसे रहे। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस और प्रशासन को सूचना दी। जिसके बाद बड़े स्तर पर राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया। घटना सुबह करीब 10 बजे की है। सूचना मिलते ही रामगढ़ थाना पुलिस और स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे। दोनों ट्रेलरों में भारी सामान लदा होने के कारण राहत कार्य बेहद च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.