रामगढ़, अगस्त 30 -- रामगढ़, हमारे प्रतिनिधि।

बैठक का उद्देश्य जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने और शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए शनिवार को समाहरणालय सभाकक्ष में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता और पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत की उपस्थिति में आयोजित बैठक में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में पूर्व की बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की बिंदुवार समीक्षा की गई।

सड़क दुर्घटनाओं पर चर्चा चुट्टूपालू घाटी में लगातार होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को लेकर विशेष चर्चा हुई। उपायुक्त ने घाटी में लगी लाइटों की स्थिति की जांच कर नियमित रूप से उनके संचालन को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। दुर्घटना संभावित स्थानों पर साइन बोर्ड बढ़ाने, ओवरस्पीडिंग प...