चुट्टुपालू घाटी में चदरा रोल लदा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, तीन घंटे तक आवागमन बाधित
रामगढ़, अप्रैल 23 -- रामगढ़, एक प्रतिनिधि। रामगढ़ थाना क्षेत्र के चुट्टुपालू घाटी में शुक्रवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। जिसमें चदरा का रोल लदा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना के बाद ट्रक पर लदा भारी-भरकम रोल फोरलेन सड़क के दोनों ओर फैल गया। जिससे आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया। ट्रक संख्या यूपी 25 बीटी 9779 रांची की ओर से हजारीबाग की दिशा में जा रहा था। घाटी क्षेत्र में उतराई के दौरान चालक ट्रक से नियंत्रण खो बैठा। जिसके कारण वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में ट्रक चालक घायल हो गया। जिसे पुलिस की सहायता से प्राथमिक उपचार के लिए भेजा गया। दुर्घटना के कारण फोरलेन सड़क पर सुबह करीब 6:00 बजे से 9:00 बजे तक यातायात लगभग पूरी तरह ठप रहा। सड़क पर फैले चदरा रोल के कारण दोनों लेन बाधित हो गईं। जिससे घाटी में लंबा जाम ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.