चुटोनाथ पार्क में बच्चों का शैक्षणिक भ्रमण सह जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
दुमका, मई 20 -- काठीकुंड, प्रतिनिधि। दुमका दामिन प्रक्षेत्र काठीकुंड के तत्वावधान में बुधवार को आदर्श मध्य विद्यालय काठीकुंड के 68 छात्राएं व 39 छात्र को शैक्षणिक भ्रमण सह जागरूकता कार्यक्रम के तहत चुटोनाथ पार्क ले जाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में वन एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा प्राकृतिक संसाधनों के महत्व की जानकारी देना था। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने नवनिर्मित चुटोनाथ पार्क का भ्रमण कर वहां की प्राकृतिक सुंदरता एवं जैव विविधता को नजदीक से देखा, साथ ही छात्र-छात्राओं के बीच क्विज एवं ड्राइंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, वन्यजीवों की सुरक्षा एवं स्वच्छ वातावरण के महत्व पर बच्चों को जागरूक किया गया। यह भी पढ़ें- संत गैब्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.