दुमका, अप्रैल 12 -- जामा। बाबा चुटोनाथ महादेव के वार्षिक चंडक पूजा के पावन अवसर पर श्रद्धा और आस्था का अनोखा संगम देखने को मिल रहा है। इस अवसर पर भक्तों की टोली गणेशडीह, बाजरमारा, गोबिंदपुर होते हुए चिंगल पहाड़ी से मुर्गाबानी की ओर प्रस्थान कर रही है, जहां रात्रि विश्राम का कार्यक्रम निर्धारित है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस पूजा में भाग लेकर गांव-गांव भ्रमण कर अपनी आस्था प्रकट कर रहे हैं। पूरे मार्ग में भक्तों का उत्साह और भक्ति का वातावरण बना हुआ है। इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता रवि मंडल द्वारा गणेशडीह-बाजरमारा पोखर के समीप बाबा चुटोनाथ धाम के भक्तों के लिए फल, खाद्य सामग्री, दही एवं शुद्ध पेयजल की उत्कृष्ट व्यवस्था की गई। उनके इस सेवा कार्य से मार्ग में चल रहे श्रद्धालुओं को राह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.