चुटूपालू घाटी में चलती कार में लगी आग
रामगढ़, जून 24 -- रामगढ़, एक प्रतिनिधि। चुटूपालू घाटी स्थित टोल प्लाजा के समीप बुधवार को एक बड़ा हादसा टल गया। हजारीबाग से रांची जा रही एक कार में अचानक आग लग गई। कार में सवार दंपति और उनके दो बच्चों ने समय रहते वाहन से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। जानकारी के अनुसार कार जैसे ही चुटूपालू टोल प्लाजा के पास पहुंची वाहन के इंजन हिस्से से धुआं निकलता दिखाई दिया। स्थिति को भांपते हुए चालक ने तत्काल कार को सड़क किनारे रोक दिया और परिवार के सभी सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इसके कुछ ही क्षण बाद कार में आग लग गई और देखते ही देखते पूरा वाहन आग की लपटों से घिर गया। यह भी पढ़ें- चलती कार में लगी आग, बाल-बाल बचे परिजनघटना का प्रभाव चलती कार में आग लगने की घटना से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। राह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.