रामगढ़, मार्च 13 -- रामगढ़, एक प्रतिनिधि। चुटूपालू घाटी में शुक्रवार की सुबह एक अनियंत्रित ट्रेलर ने आगे चल रहे ट्रक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में ट्रेलर चालक घायल हो गया। हादसे के बाद कुछ समय के लिए घाटी मार्ग पर यातायात प्रभावित हो गया और सड़क जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई।ट्रेलर रांची से हजारीबाग की ओर जा रहा था। इसी दौरान चुटूपालू घाटी में ट्रेलर अचानक अनियंत्रित हो गया और आगे चल रहे ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रेलर चालक केबिन में ही फंस गया।घटना की सूचना मिलते ही रामगढ़ गश्ती पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद चालक को केबिन से बाहर निकाला और इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा।दुर्घटना के कारण घाटी में कुछ समय के लिए वाहनों की लंबी कतार लग गई। बाद में पुलिस ने हाइड्रा मशी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.