रांची, मार्च 6 -- रांची। राजधानी के चुटिया इलाके में होली के पावन अवसर पर 'फाग डोल जतरा मेला समिति' द्वारा ऐतिहासिक डोल यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। यहाँ यह परंपरा वर्ष 1685 से अनवरत चली आ रही है। दोपहर दो बजे प्राचीन श्री राम मंदिर के महंत एवं स्थानीय श्रद्धालुओं द्वारा भगवान की भव्य डोली निकाली गई। इस पालकी में भगवान श्री राम, लक्ष्मण और माता जानकी के विग्रहों को अत्यंत आकर्षक ढंग से सजाकर स्थापित किया गया था। शोभायात्रा से पूर्व भगवान की भव्य आरती की गई और उन्हें पुष्पांजलि व अबीर अर्पित किया गया। इसके पश्चात पूरे नगर वासियों ने भगवान को अबीर चढ़ाकर आशीर्वाद लिया।प्राचीन श्री राम मंदिर मठ के अधीन विभिन्न मंदिरों की ओर से तीन अन्य डोलियों में भगवान राधा-कृष्ण के विग्रहों को सजाकर डोल जतरा मैदान लाया गया। गाजे-बाजे और पारंपरिक वाद्ययंत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.