रांची, अप्रैल 5 -- रांची, वरीय संवाददाता। सेठ रामेश्वर लाल पोद्दार स्मृति भवन (धर्मशाला), चुटिया में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन होने जा रहा है। भक्ति और अध्यात्म का यह समागम 7 अप्रैल से शुरू होकर 13 अप्रैल तक चलेगा। शुभारंभ 7 अप्रैल की सुबह 9 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ होगा। यह यात्रा स्थानीय राम मंदिर से प्रारंभ होकर चुटिया धर्मशाला तक पहुंचेगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होंगे। कलश यात्रा के दौरान भजन और जयघोष से संपूर्ण क्षेत्र भक्तिमय हो जाएगा। कथा का वाचन सुप्रसिद्ध कथा व्यास मां चैतन्य मीरा द्वारा किया जाएगा। श्रद्धालुओं के लिए कथा का समय प्रतिदिन दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित है। इस दौरान मां चैतन्य मीरा भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं, भक्ति के महत्व और जीवन के आध्यात्मिक रहस्यों पर प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.