रांची, फरवरी 28 -- रांची। चुटिया में राजवंशी परंपरा के अनुसार शहर से एक दिन पूर्व रविवार को होलिका दहन का ऐतिहासिक आयोजन होगा। कार्यक्रम में राम पाहन द्वारा फगुआ काटने और महंत गोकुल दास व पंडित शशि भूषण पांडेय द्वारा आरती के पश्चात रात्रि 10:25 बजे होलिका दहन किया जाएगा। समिति के अध्यक्ष विजय तिर्की ने बताया कि 4 मार्च को फगडोल जतरा मेला लगेगा। आयोजन की तैयारियों में मुख्य संरक्षक विजय कुमार साहू सहित समिति के सभी सदस्य जुटे हुए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.