रांची, अक्टूबर 9 -- रांची। चुटिया के अमर चौक, हरिहर टोली में गुरुवार को मां दक्षिणेश्वरी काली पूजा समिति के तत्वावधान में काली पूजा के लिए भूमि पूजन किया गया। भूमि पूजन का अनुष्ठान पुरोहित पंडित दीपू पाण्डेय ने संपन्न कराया। अनुष्ठान के साथ ही पंडाल निर्माण का कार्य भी आरंभ हो गया। पूजा के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। समिति ने बताया कि इस वर्ष का पूजा पंडाल उत्तराखंड स्थित केदारनाथ धाम के प्रारूप पर बनाया जाएगा। पूजन कार्यक्रम में मुख्य रूप से समिति के मुख्य संरक्षक राजकुमार महतो, अध्यक्ष प्रेम प्रकाश, सरवन महतो, सुनील महतो, लालो महतो, सोनू कुमार, रविंद्र प्रसाद, चंदन महतो, शशि कुमार, अभिषेक प्रसाद और सुमित महतो उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.