रांची, मई 22 -- रांची। चुटिया के हनुमान मंदिर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के पहले दिन शुक्रवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। वृंदावन से आए कथावाचक विकास गौतम ने प्रवचन में भगवान के अवतारों की महिमा बताते हुए कहा कि भक्तों की सच्ची और करुण पुकार पर भगवान पृथ्वी पर अवश्य अवतरित होते हैं। उन्होंने भागवत कथा श्रवण को परम पुण्यदायी बताया और भगवान कृष्ण के जीवन प्रसंगों की व्याख्या की। कथा 27 मई तक प्रतिदिन शाम 4 से रात 8 बजे तक चलेगी। अंतिम दिन हवन-अनुष्ठान और भंडारे का आयोजन होगा। ब्रजेश कुमार, प्रवीण सिन्हा, अभय कुमार, नागेश तिवारी, सरदार मुन्ना सिंह व भक्त उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...