रांची, जून 1 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। चुटिया केसरवानी वैश्य समाज की ओर से चुटिया के एक स्कूल परिसर में सोमवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में सीबीएसई, आईसीएसई एवं झारखंड बोर्ड की 10वीं व 12वीं परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले केसरवानी समाज के 30 से अधिक मेधावी छात्रों को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में रांची नगर निगम के डिप्टी मेयर नीरज कुमार, रांची के डीपीओ कुंदन केसरी, चतरा के पुलिस उपाधीक्षक अजय केसरी, रांची जिला केशरवानी वैश्य समाज के अध्यक्ष प्रदीप केसरी, महामंत्री रूपेश केसरी, चुटिया समाज के अध्यक्ष राधेश्याम केसरी और अन्य ने समाज के मेधावी बच्चों को सम्मानित किया। यह भी पढ़ें- मेधावियों को मिला मेहनत का सम्मान,खिल उठे चेहरे अतिथियों ने विद्यार्थियों की उपलब्धियों...