नई दिल्ली, मार्च 26 -- बैंगन की सब्जी और भर्ता भारतीय रसोई का एक अहम हिस्सा हैं, जिन्हें लगभग हर घर में बड़े चाव से बनाया और खाया जाता है। इसका स्वाद लाजवाब होता है और यह सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि बैंगन की सब्जी बनाते समय उसमें हल्की कड़वाहट आ जाती है, जिससे पूरे खाने का स्वाद खराब हो जाता है और खाने का मजा भी नहीं रह जाता। अगर आपके बैंगन में भी कड़वापन लगता है, तो शेफ पंकज भदौरिया ने एक ट्रिक बताई है, कड़वाहट को दूर करने की। साथ ही उन्होंने सही बैंगन खरीदने का तरीका भी बताया है। उनका कहना है कि कई बार लोग बैंगन की पहचान सही से नहीं कर पाते हैं और ये भी वजह हो सकती है उसके कड़वेपन की।बैंगन की कड़वाहट कैसे दूर करें सबसे पहले बैंगन को अच्छे से धोकर डलिया में रख लें। अब सभी बैंगन को दो या चार भागो...