चुटकियों में टुकड़े-टुकड़े हो जाएगी प्लास्टिक बोतल
मेरठ, मई 20 -- मेरठ छावनी क्षेत्र को प्लास्टिक मुक्त और स्वच्छ बनाने की दिशा में मंगलवार को एक बड़ी पहल की गई है। कैंट के गांधी बाग में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए आधुनिक प्लास्टिक बोतल संग्रहण एवं श्रेडर मशीन का उद्घाटन किया गया। इस मशीन से प्लास्टिक की बोतलों को नष्ट कर दिया जाएगा। पश्चिम यूपी सब एरिया के जीओसी मेजर जनरल सुमित राणा ने मशीन का फीता काटकर शुरुआत की। इस अवसर पर मेरठ छावनी परिषद के अध्यक्ष और पश्चिम यूपी सब एरिया के डिप्टी जीओसी ब्रिगेडियर संजीव कुमार सिंह, कैंट बोर्ड सीईओ जाकिर हुसैन, संयुक्त सीईओ हर्षिता चामड़िया और नामित सदस्य डा. सतीश चन्द्र शर्मा आदि मौजूद रहे। हर माह मिलेगा प्लास्टिक वॉरियर को पुरस्कार यह भी पढ़ें- गांधी बाग में लगी प्लास्टिक बोतल श्रेडर मशीनमुख्य अतिथि का संबोधन मुख्य अतिथि मेजर सुमित रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.