आदित्यपुर, अप्रैल 6 -- चांडिल। नीमडीह के झिमड़ी में शहीद रघुनाथ महतो स्मृति समिति की ओर से चुआड़ विद्रोह के महानायक शहीद रघुनाथ महतो की 248वीं शहादत दिवस मनाई गई। झिमड़ी स्थित सोनाडूंगरी में क्रांतिवीर शहीद रघुनाथ महतो की आदमकद मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर समिति ने सरकार से रघुनाथ महतो की जयंती एवं शहादत दिवस पर सरकारी छुट्टी घोषणा करने की मांग की। मौके पर बासुदेव महतो, पद्मलोचन महतो, गुही राम महतो, गणेश महतो आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.