चुआं का पानी छानकर प्यास बुझा रहे हैं ग्रामीण
चक्रधरपुर, मई 29 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। चक्रधरपुर प्रखंड के सुरबुड़ा पंचायत में प्रधानमंत्री हर घर नल जल योजना के तहत लगाए गए सोलर जलमीनार खराब होने से पेयजल संकट गहरा गया हैं। पंचायत के कई गांवों में कई माह से जलमीनार खराब है। इससे ग्रामीण चुआं का पानी पीने को मजबूर हैं। द्वारपारम गांव के मुंडाटोला में पिछले एक माह से सोलर जलमीनार खराब है जिससे करीब 30 परिवार प्रभावित हैं। पानी की समस्या के कारण लोग चुआं का पानी छानकर प्यास बुझा रहे हैं। वहीं सरजमडीह गांव में मुखिया के घर के पास स्थित 5000 लीटर क्षमता वाली सोलर जलमीनार भी एक माह से बंद पड़ा हुआ है। इससे 35 परिवार प्रभावित हैं। ग्रामीण दूसरे टोले से पानी लाने को मजबूर हैं। इसी तरह सुरबुड़ा ऊपर टोला की 5000 लीटर तथा गोप टोला की 8000 लीटर क्षमता वाली सोलर जलमीनार पिछले छह माह से खराब पड़ा हु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.