चम्पावत, मई 1 -- टनकपुर। इंसाफ द पावर वेलफेयर सोसायटी ने पिथौरागढ़ चुंगी का नाम नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नाम पर रखने की मांग की है। इस संबंध में संगठन ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। सोसायटी के अध्यक्ष तिलक राम के नेतृत्व में भेजे गए ज्ञापन में कहा गया है कि वे लंबे समय से पिथौरागढ़ चुंगी का नाम आजादी के महानायक सुभाष चंद्र बोस के नाम पर रखने की मांग कर रहे हैं। तहसीलदार को ज्ञापन सौंपने वालों में बलवंत सिंह कुल्याल, किशन, हरीश चंद्र, गिरीश कुमार, अरविंद बहादुर, गंगा गिरी गोस्वामी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...