नैनीताल, अप्रैल 22 -- नैनीताल, वरिष्ठ संवाददाता। आगामी पर्यटन सीजन की तैयारियों को लेकर डीएम ललित मोहन रयाल ने बुधवार को कलेक्ट्रेट में विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। उन्होंने नैनीताल पालिका को चुंगियों पर तत्काल फास्टैग व्यवस्था सुचारू करने के निर्देश दिए।डीएम ने पालिका के ईओ रोहिताश शर्मा से कहा कि पूरे देश में सभी टोल प्लाजा में फास्टैग से भुगतान किया जा रहा है। पर नैनीताल में यह व्यवस्था अभी भी मैनुअल है। उन्होंने नाराजगी जताते हुए तत्काल व्यवस्था सुचारू करने के दिए। कहा कि यात्रा सीजन में आने वाले पर्यटकों व श्रद्धालुओं की संख्या अत्यधिक बढ़ जाती है। ऐसे में सभी व्यस्थाएं चाक-चौबंद रहें। उन्होंने नैनीताल शहर और अन्य क्षेत्र में संचालित सभी टैक्सी वाहनों के चालकों, नाव संचालकों, घोड़ा संचालकों और होटल व्यवसाय में कार्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.