हरिद्वार, मई 24 -- राजाजी टाइगर रिजर्व की चीला रेंज में चार दिनों से हाथी सफारी बंद होने से पर्यटकों को निराशा का सामना करना पड़ रहा है। हाथी पर पर्यटकों को बैठाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली डोली खराब होने से यह स्थिति उत्पन्न हुई है। इससे कई पर्यटकों को बिना सफारी किए ही लौटना पड़ रहा है। चीला रेंज में 'राधा रंगीली' नाम की हथिनी के माध्यम से पर्यटकों को जंगल सफारी कराई जाती है। इसके जरिये पर्यटक जंगल के भीतर प्राकृतिक वातावरण और वन्यजीवों का करीब से अनुभव करते हैं। इसके लिए प्रति पर्यटक करीब तीन हजार रुपये शुल्क लिया जाता है। यह भी पढ़ें- चीला रेंज में हाथी सफारी बंद होने से पर्यटक निराश लेकिन, डोली खराब होने के कारण पिछले चार दिनों से यह सेवा बंद पड़ी है। गर्मी की छुट्टियों और वीकेंड के चलते बड़ी संख्या में पर्यटक राजाजी टाइगर रिजर्व ...