हरिद्वार, मार्च 6 -- राजाजी टाइगर रिजर्व की चीला रेंज में अचानक एक टस्कर हाथी सड़क पर आ गया। हाथी को सड़क पर चलता देख वाहन चालकों और पर्यटकों ने अपने वाहन रोक दिए और सुरक्षित दूरी बनाकर खड़े रहे। चीला रेंज क्षेत्र में वन मार्ग से गुजर रहे लोगों को शुक्रवार को अचानक सड़क पर टस्कर हाथी दिखाई दिया। हाथी आराम से सड़क पर चलता हुआ आगे बढ़ता रहा। इस दौरान लोग सुरक्षित दूरी बनाए रखकर खड़े रहे। हाथी के सड़क पर आने से कुछ समय के लिए यातायात पूरी तरह रुक गया। वाहन चालकों और पर्यटकों ने इस दुर्लभ दृश्य को अपने मोबाइल कैमरों में कैद कर लिया। कई लोग हाथी के सड़क पर चलते हुए वीडियो बनाते नजर आए। वैसे तो वन क्षेत्र में हाथियों की आवाजाही सामान्य मानी जाती है, लेकिन सड़क पर हाथी के आ जाने से लोगों में उत्सुकता के साथ-साथ सावधानी भी देखने को मिली। थोड़ी दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.