चीला रेंज में दिखा भालुओं का झुंड, पर्यटक ने कैमरे में कैद किए रोमांचक दृश्य
हरिद्वार, मई 17 -- राजाजी टाइगर रिजर्व की चीला रेंज में जंगल सफारी के दौरान महाराष्ट्र से आए पर्यटक मिहिर ईनामदार को भालुओं का झुंड दिखाई दिया। जंगल के बीच अचानक भालुओं को देखकर पर्यटक रोमांचित हो उठे और उन्होंने इस दुर्लभ नजारे को अपने कैमरे में कैद कर लिया। यह दृश्य घासीराम स्रोत के पास देखने को मिला।
पर्यटकों का अनुभव चीला रेंज में सफारी संचालित करने वाले मुकेश ने बताया कि मिहिर ईनामदार अपने साथियों के साथ जंगल सफारी पर निकले थे। सफारी के दौरान उन्हें जंगल में घूमता भालुओं का झुंड दिखाई दिया। पर्यटकों ने मौके पर कई तस्वीरें खींचीं, जिन्हें बाद में सफारी टीम के साथ भी साझा किया। तस्वीरों में भालू जंगल क्षेत्र में विचरण करते नजर आ रहे हैं।
वन्यजीवों की संख्या में वृद्धि उन्होंने बताया कि चीला रेंज में लगातार वन्यजीवों के दिखाई देने से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.